फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज के कारण घरों में पहुंच रहा दूषित पेयजल, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड-13 में पेयजल लाइन लीक है। लीकेज के चलते पेयजल की बर्बादी तो हो ही रही है, लोगों के घरों में भी दूषित पानी जा रहा है। इस संबंध में लोग गई बार संबंधित विभाग में शिकायतें दे चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है जिससे लोगों में रोष है।
वार्ड के अधीन आने वाली बैंक कॉलोनी की गली नंबर-6 व भगत सिंह कॉलोनी की गली नंबर-3 में लंबे समय से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। बैंक कॉलोनीवासी विद्या, कमलेश, रोशनी, ऊषा देवी, बाला व कमलेश आदि का कहना है कि पानी बेहद गंदा आता है। इसे पीना तो दूर, दूसरे कामों में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इस समस्या के समाधान के लिए वे कई बार आवाज उठा चुके हैं। एसडीएम व विभाग के एक्सईन को भी लिखित में शिकायत कर चुके हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वार्ड के ही निवासी बलजीत व हरज्ञान ने बताया कि यहां से गुजर रही 10 इंची पाइपलाइन में लीकेज होने के चलते लोगों के घरों पर गंदे पानी की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूषित पेयजल सप्लाई के कारण बीमारियां फैलने की भी आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद विभाग के अधिकारी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे। विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखित व मौखिक तौर पर शिकायत करने के बाद भी अनसुना किया जा रहा है, जिससे लोगों में रोष है। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द पेयजल समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वे कड़ा रुख अख्तियार करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उधर, वार्ड की पार्षद सीमा वजीर राठी ने कहा कि समस्याओं के निराकरण को लेकर कई बार आवाज उठाई जा चुकी है लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।

कराएंगे जांच
उनके संज्ञान में मामला अब आया है। वह कर्मचारियों को मौके पर भेजकर जांच कराएंगे। यदि लाइन लीकेज संबंधी समस्या मिली तो दूर कर दी जाएगी।
लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
श्रीकिशन दहिया, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, बहादुरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें