फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन डिवाइडरों की 31 जगहों से टूटी रेलिंग को बनाया रास्ता, जान जोखिम में डालकर प्रतिदिन रोड पार कर रहे दो हजार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। नगर परिषद और विभाग की निष्क्रियता से शहर के तीन प्रमुख मार्ग हादसों का कारण बन गए हैं। आठ सौ से डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में 31 जगह तक रेलिंग टूटी होने के कारण लोगों ने अस्थायी कट बना लिए हैं। प्रतिदिन करीब दो हजार लोग इन कटों से होकर गुजरते हैं। वाहन चालकों द्वारा भी इन कटों का इस्तेमाल करने से तीन माह में डिवाइडरों से गाड़ी टकराने के छह हादसे हो चुके हैं। इनमें 11 लोग घायल हो चुके हैं। शहर के तीन डिवाइडरों की रेलिंग 300 से 400 मीटर तक क्षतिग्रस्त है। इन क्षेत्रों के दुकानदारों या लोगों की मानें तो एक कट से प्रतिदिन औसतन 60 से 70 लोग सड़क पार करते हैं। इन हादसों में क्षतिग्रस्त रेलिंग को न तो दुरुस्त कराया गया और न ही 20 मीटर चौड़े रास्तों को बंद किया गया।

कालेज रोड आरओबी से महेंद्रगढ़ चौक तक 13 जगह रेलिंग टूटी
महेंद्रगढ़ चौक से लेकर एमएलआर कालेज तक डिवाइडर की दूरी करीब 1.5 किलोमीटर है। इसमें यू-टर्न तो चार ही छोड़े हैं लेकिन 13 जगहों से रेलिंग कंडम होने से अवैध कट बन गए हैं। इन कटों से पैदल राहगीर के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालक भी जल्दबाजी के प्रयास में गुजरते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रोड पर परसराम हेतराम स्कूल के पास झुग्गियां भी हैं और इनमें बच्चों की तादाद 200 से पार है। ये बच्चे दिनभर इन कटों से निकलकर सड़क पार करते रहते हैं। सभी यू-टर्न पर जो रिफ्लेक्टर लगाए हैं, वे भी टूटे पड़े हैं। इस रोड पर 20 मीटर की लंबाई में रेलिंग तक गायब है।
विज्ञापन


परशुराम चौक से रेलवे मोड़ तक 4 यू-टर्न व चार अवैध कट
शहर के परशुराम चौक से लेकर रेलवे मोड़ तक रोहतक रोड डिवाइडर की लंबाई करीब 800 मीटर है। डिवाइडर के इस टुकड़े पर 4 यू-टर्न विभाग ने बनाए हैं। इसके अलावा चार जगहों से रेलिंग टूटने के चलते भी अवैध कट बने हैं। इसी रोड पर विभिन्न बैंक शाखाएं हैं और प्रतिदिन आठ से दस हजार लोग इन बैंक शाखाओं में आते हैं। वहीं, एसडीएम और डीसी आवास के ठीक सामने रेलिंग ही गायब है। यह डिवाइडर परशुराम चौक कें समीप कंडम हो चुका है और इसी टाइलें तक जगह छोड़ चुकी है। चार यू-टर्न में से दो पर लगाए रिफ्लेक्टर भी टूटे पड़े हैं।

परशुराम चौक से लोहारू चौक तक 14 यू-टर्न, 12 के रिफ्लेक्टर टूटे
परशुराम चौक से लोहारू चौक तक बने डिवाइडर पर विभाग ने 14 यू-टर्न बना रखे हैं। इन यू-टर्न पर रिफ्लेक्टर भी लगाए गए थे। अब हालात यह हैं कि 12 रिफ्लेक्टर टूटे पड़े हैं। इस मार्ग से परिचित वाहन चालक को रिफ्लेक्टर टूटे होने से यू-टर्न का पता नहीं चल पाता। वहीं, इस मुख्यमार्ग पर 10 जगह रेलिंग टूटी हुई है और इनसे भी लोग गुजरते हैं। इस मुख्यमार्ग पर काफी तादाद में लावारिस पशु भी घूमते हैं। वहीं, बस स्टैंड भी इसी मार्ग पर है जिसके चलते इस मार्ग पर ट्रैफिक भी काफी रहता है। यहां भी वाहन की तेज रफ्तार कई हादसों का कारण बन चुकी है। इस मार्ग के दुकानदारों ने बताया कि यहां से तेज रफ्तार में वाहन चालक गुजरते हैं और प्रतिदिन बच्चा, युवा, बुजुर्ग व महिला काफी तादाद में रेलिंग टूटने पर बने रास्तों से गुजरते हैं।
विज्ञापन


ये हो चुके इन मुख्य मार्गों पर हादसे
- करीब दो माह पहले रोहतक रोड पर एचडीएफसी बैंक के सामने एक कार रेलिंग तोड़कर डिवाइडर पर जा चढ़ी थी। इसमें एक महिला सहित दो लोग घायल हुए थे।
- करीब 20 दिन पहले एमएलआर कालेज के सामने ही डिवाइडर से टकराने के बाद दो कारें आपस में भिड़ गई थी। इस हादसे में चार युवकों को चोटें आई थीं।
- करीब 10 दिन पूर्व एसपी आवास और सदर थाना से कुछ दूरी पर एक ऑटो भी डिवाइउर पर चढ़ गया था। इसमें सवार युवक को चोटें आई थी और उसे रेफर किया गया था।
- करीब तीन माह पूर्व परशुराम चौक से लोहारू चौक राड डिवाइडर पर एक डिजायर कार चढ़ गई थी। इसमें सवार युवक को चोटें आई थी और उसे गुरुग्राम रेफर किया गया था।

संबंधित एजेंसी को इस बारे में तुरंत सूचित कर दिया जाएगा। प्रशासन इसे लेकर सतर्क एवं गंभीर है। जल्द से जल्द सभी रेलिंग दुरुस्त करवा दी जाएंगी।
डॉ. मनोज कुमार, एडीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें