फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो पर भेजा जा चुका है नवंबर माह का राशन: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के बीपीएल, एएवाई और ओपीएच राशनकार्ड धारक नवंबर माह का अपना राशन नजदीकी डिपो से प्राप्त कर सकते हैं। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि नवंबर माह के लिए गेहूं सभी डिपो पर भिजवाया जा चुका है। बाजरा भिजवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एएवाई कार्ड धारकों को 20 किलो गेहूं दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से और 15 किलो बाजरा एक रुपये प्रति किलो के हिसाब से दिया जाएगा। बीपीएल और ओपीएच कार्ड धारकों को प्रति व्यक्ति दो किलो गेहूं व तीन किलो बाजरा दिया जाएगा। किसी भी कार्ड धारक को राशन लेने में परेशानी है तो वह सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी से उनके कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें