फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पहुंची एक हजार टेमी फ्लू टेबलेट, निजी अस्पतालों में कराई जाएगी निशुल्क मुहैया

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जीका और स्वाइन फ्लू के दस्तक देने से पहले ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। चरखी दादरी सिविल अस्पताल में वीरवार को एक हजार टेमी फ्लू टेबलेट मंगाई गई हैं और इसके अलावा आइसोलेटिड वार्ड भी सिविल अस्पताल के प्रथम तल पर पीड़ितों के लिए तैयार किया जा चुका है। टेमी फ्लू की दवा स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों में भी निशुल्क मुहैया कराएगा। इस संबंध में सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने वीरवार को आईएमए एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सकों की बैठक भी ली और उन्हें अलर्ट रहने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए सिविल अस्पताल में जो आइसोलेटिड वार्ड बनाया गया है। उसमें छह बेड की व्यवस्था की गई है। सकारात्मक बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों अनुसार जिले में पिछले साल स्वाइन फ्लू को कोई मामला सामने नहीं आया था। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। वीरवार दोपहर करीब दो बजे सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने जिला के सभी सीएचसी और पीएचसी केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों सहित जिला आईएमए एसोसिएशन के चिकित्सकों की बैठक ली। इस दौरान डॉ. चंचल ने जीका और स्वाइन फ्लू से संबंधित जानकारियां चिकित्सकों को दी।
सीएमओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि राजस्थान के बार्डर से 60 किलोमीटर के दायरे में चरखी दादरी जिले की सीमाएं शुरू हो जाती हैं। बैठक के दौरान सीएमओ ने कहा कि स्वाइन फ्लू से निपटने की तैयारियां भी स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कर ली है। इसी कड़ी में सिविल अस्पताल परिसर में आइसोलेटिड वार्ड की व्यवस्था की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि निजी अस्पताल संचालक सिविल अस्पताल से टेमी फ्लू की टेबलेट ले सकते हैं लेकिन ध्यान रखा जाए कि पीड़ित मरीज को ही ये टेबलेट दी जाएं। संभावित पर वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए इस टेबलेट का प्रयोग नहीं किया जाएगा। बैठक में डॉ. संजय, डॉ. टीकाराम, डॉ. चंद्रभान, डॉ. अश्वनी, एसएमओ अनिता गुलिया सहित आईएमए यूनियन प्रधान डॉ. खेतान, सचि डॉ. अरविंद्र गर्ग, डॉ. दीपक, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. एसएस कादयान, डेंटल सर्जन सौरभ व महेंद्र, डॉ. अनुपम, डॉ. कमल, डॉ. रचना गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


सात डेंगू व 28 मलेरिया पॉजिटिव मिले केस
पिछले एक माह के दौरान जिले में आठ डेंगू व 28 मलेरिया पॉजिटिव केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो पिछले साल के मुकाबले इस साल दोनों आंकड़ों में काफी गिरावट आई है। पिछले सात डेंगू पॉजिटिव 17 और मलेरिया पॉजिटिव 150 से अधिक केस मिले थे।

ये बरतें सावधानियां
- गर्भवती महिलाएं नियमित करवाएं स्वास्थ्य परीक्षण।
- पति-पत्नी में से एक पीड़ित है तो छह माह तक बनाएं सुरक्षित यौन संबंध।
- मच्छरदानी और क्रीम का करें प्रयोग।
- रक्तदान से पहले कराएं जीका वायरस की जांच।
- जीका पीड़ित रोगी न करे ज्यादा पानी का सेवन।
- पूरी बाजू के कपड़े ही पहनें।
- बुखार आने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल से लें परामर्श।

ये न करें पीड़ित मरीज
- वायरस की चपेट में आने पर तीन माह तक न करें यात्रा।
- वायरस से पीड़ित मरीज न करें रक्तदान।
- प्रतिष्ठान के आसपास जमा न होने दें पानी।
- सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान सहित फ्रिज की करें सफाई।
- घर के आसपास कचरा न होने दें जमा।

हमने सिविल अस्पताल में आइसोलेटिड वार्ड तैयार कर दिया है और एक हजार टेमी फ्लू की टेबलेट भी मंगवाई गई हैं। आईएमए चिकित्सकों को भी इस संबंध में उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. वीरेंद्र यादव, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें