फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव क्षेत्रों में पानी की निकासी नहीं होने से ग्रामीण परेशान: सतपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी के जिन क्षेत्रों में बारिश और नहर टूटने से जलभराव की स्थिति बनी है वहां पानी निकासी करवाने में सरकार और प्रशासन के दावे फेल हो गए हैं। मजबूर होकर लोगों को पलायन करना पड़ रहा है। लोग धर्मशालाओं में शरण ले रहे हैं। कई स्थानों पर हालात ऐसे हैं कि किसानों की पकी हुई फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। गांव बौंद कलां, रणकोली व बौंद खुुर्द में पूर्व मंत्री और कांग्रेसी नेता सतपाल सांगवान ने जलभराव के क्षेत्रों का दौरा किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि खेतों में फसल बर्बाद हो चुकी है। लोगों के समक्ष भूखा मरने की नौबत आ गई है। पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं होने से गांवों की गलियों व घरों में पानी कम नहीं हो रहा है। पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने अधिकारियों से बात करके जलभराव क्षेत्रों में पानी निकासी के लिए अतिरिक्त मोटर व पंपों की व्यवस्था करवाने को कहा। इस अवसर पर धर्मचंद शर्मा, बनारसी, सूबेदार राजजीत सिंह, दया किशन, अशोक, राजकुमार, प्रमोद, जयबीर, धनराज, विष्णु सुरेंद्र, राजपाल व राजबीर आदि साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें