फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी नेताओं ने बाजरा खरीद का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी नेताओं ने बाजरा खरीद का लिया जायजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। बीजेपी किसान मोर्चा प्रदेश सचिव सतीश शर्मा के नेतृत्व में सदस्यों ने बाजरा खरीद का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ मार्केट कमेटी चेयरमैन चंद्रपाल सांगवान, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमबीर महराणा भी थे। सतीश शर्मा ने कहा कि सरकार ने खरीद के सुचारु संचालन के लिए प्रत्येक मंडी में एचसीएस अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है। मंडी परिसर में किसान सेवा सहायता केंद्र खोला गया है। मंडी में हैफेड और वेयर हाउस द्वारा बाजरे की खरीद की जा रही है। जिन किसानों को पंजीकरण के बाद दिक्कतें आ रही हैं वे मौजूद अधिकारियों को अपना मोबाइल नंबर और जमीन की जानकारी देकर अपनी परेशानियों को दूर करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 1840 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।
फोटो- 20
अनाज मंडी में बाजरा खरीद का जायजा लेते बीजेपी नेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें