फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच एकड़ में बनाई जा रही अवैध कालोनी पर चला पीला पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने शुक्रवार को झज्जर रोड स्थित महाराजा अग्रसेन मेडिकल यूनिवर्सिटी के पास पांच एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कालोनी के रोड नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। यह कालोनी करीब छह माह से विकसित की जा रही थी।
अवैध कालोनियों के बारे में अमर उजाला पहले भी कई खबरें प्रकाशित कर चुका है। जिसके आधार पर विभाग द्वारा नोटिस भी जारी किए गए थे। कुछ दिन काम बंद होने के बाद यहां अब कई दिनों से अवैध कालोनी को विकसित करने की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई थी। इसी के चलते विभाग ने जेसीबी की मदद से इस अवैध कालोनी के पूरे रोड नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। लोगों ने डीटीपी की इस कार्रवाई का विरोध तो किया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण उनका विरोध काम न आ सका। टीम ने कुछ ही देर में पूरी अवैध कालोनी में बने रोड नेटवर्क को उखाड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर में अवैध रूप से पनप रही कालोनियों के खिलाफ डीटीपी की कार्रवाई अब जोरशोर से चल रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार श्रीभगवान के नेतृत्व में डीटीपी के योजना सहायक सोमबीर सिंह, जेई समीर व प्रवीण आदि ने भारी पुलिस बल के साथ मिलकर झज्जर रोड पर महाराज अग्रसेन मेडिकल यूनिवर्सिटी के साथ विकसित की जा रही अवैध कालोनी के खिलाफ जेसीबी की मदद से कार्रवाई करते हुए वहां बनाए जा रहे रोड नेटवर्क को उखाड़ दिया।

यहां हो रही अवैध कालोनी पर कार्रवाई
शहर में झज्जर रोड, दिल्ली-रोहतक रोड पर एचएसआइआइडीसी, सेंट थॉमस स्कूल के पास, लाइनपार समेत कई क्षेत्रों में अवैध कालोनी काटी जा रही हैं। इन अवैध कालोनियों के जरिये लोगों को लूटा जा रहा है। डीटीपी की ओर से अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदें लोग: सोमबीर
इस बारे में जिला नगर योजनाकार विभाग के योजना सहायक सोमबीर सिंह ने बताया कि झज्जर रोड पर महाराजा अग्रसेन मेडिकल यूनिवर्सिटी के साथ पांच एकड़ में विकसित की जा रही एक अवैध कालोनी के रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती रहेगी। उन्होंने आम लोगों से इस तरह की अवैध कालोनियों में प्लॉट न खरीदने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इन कालोनियों में प्लॉट खरीदकर लोग अपनी जीवन भर की मेहनत की कमाई को पल भर में खो सकते हैं।
---फोटो 12 : झज्जर रोड पर बन रही अवैध कालोनी में उखाड़ी जा रही सड़कें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें