फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के साथ गिरे ओले, मंडियों में भीगा डेढ़ लाख क्विंटल गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
बूंदाबांदी के साथ गिरे ओले, मंडियों में भीगा डेढ़ लाख क्विंटल गेहूं
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में बुधवार देर शाम बूंदाबांदी के साथ-साथ कई जगहों पर ओले भी गिरे। जिसकी वजह से जिले के चारों खरीद केंद्रों में खुले में पड़ा करीब डेढ़ लाख क्विंटल गेहूं भीग गया। खरीद सीजन में दूसरी दफा मंडियों में गेहूं भीगा है। बुधवार को दादरी व बाढड़ा में बूंदाबांदी हुई तो बौंदकलां में ओले भी गिरे। करीब चार बजे धूल भरी आंधी चलने से आम जन-जीवन प्रभावित हुआ। खासकर दुपहिया वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को मिट्टी उड़ने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा आसमान में धूल की चद्दर बिछने से शाम करीब पांच ही शहर में अंधेरा छा गया। बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ा। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकार्ड किया गया था लेकिन बुधवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

उठान धीमी होने से भीगा गेहूं
चरखी दादरी अनाज मंडी में हैफेड ने अब तक एक लाख 33 हजार क्विंटल, एफसीआई ने 97160 क्विंटल, वेयर हाउस कॉरपोरेशन ने 48690 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। दादरी अनाज मंडी में अब तक करीब ढाई लाख क्विंटल गेहूं खरीदा गया है और इसमें से एक लाख 72 हजार क्विंटल गेहूं का ही उठान हुआ है। बौंदकलां में हैफेड व एफसीआई ने करीब 96 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा है और इसमें से 63 हजार क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है। बाढड़ा में करीब 94 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा गया है और इसमें से महज 43 हजार क्विंटल गेहूं का ही उठान हो पाया है। झोझूकलां में 47379 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है और इसमें से 33800 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है। अनाज मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया ने बताया कि लिफ्टिंग कार्य में अभी और तेजी लाने की जरूरत है ताकि बरसात में खरीदा गया गेहूं भीगे ना और इसे समय से अनाज गोदामों में पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें