अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर रविवार दोपहर 12 बजे सर छोटूराम किसान धर्मशाला में पहुंचेंगे। वे 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली के बारे में जिले के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और रैली को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।