फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में नियमित योगाभ्यास की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
योग का अभ्यास बनाता है संयमी और अनुशासन प्रिय
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव अचीना में पतंजलि योग पीठ की ओर से पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें योग प्रचारक नवीन आर्य ने ग्रामीणों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने बताया की योग का अभ्यास हमारे मन को संयमी और अनुशासन प्रिय बनाता है। योगाभ्यास से पतला दुबला व्यक्ति भी ताकतवर बन जाता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन

नवीन आर्य ने बताया कि योग और प्राणायाम से शरीर में रक्त का संचार ठीक रहता है। नित्य योग से मधुमेह का स्तर घटता है और यह बेड कोलस्ट्रोल को कम करता है। इस कारण मधुमेह के रोगियों के लिए योगा बेहद आवश्यक है। शिविर के दौरान उपस्थित सभी ने नियमित योगाभ्यास करने की शपथ भी ली। इस मौके पर बाबूलाल प्रधान, रविंद्र, जितेंद्र, प्रवीन आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें