फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बताएं खुद कहां से लड़ेंगे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
आगामी विस चुनाव में हरियाणा में सीएम के 70 प्लस के दावे की वापसी पर पूर्व शिक्षा मंत्री व झज्जर विधायक गीता भुक्कल ने तंज कसा है और कहा है कि सीएम पहले यह तो बताएं कि वह स्वयं कहां से चुनाव लड़ रहे
हैं। जींद की हुंकार रैली के बाद जिस तरह से भाजपा की हरियाणा में उलटी गिनती शुरू हुई हैं उसके बाद से तो लग ऐसा ही रहा है कि आने वाले चुनाव में सीएम को ही अपने लिए सुरक्षित विस क्षेत्र नहीं मिल पाएगा जिस सीट पर वह जीत सके। झज्जर में अपने निवास स्थान पर पार्टी कार्यकर्ताओं के रूबरू हुई भुक्कल ने कहा कि पिछले करीब एक साल से सीएम अपने लिए सुरक्षित सीट की तलाश में ईधर-उधर भटक रहे हैं लेकिन उन्हें वह सीट ही नहीं दिखाई पड़ रही जिस पर वह अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हो सकें। भुक्कल ने इस मौके पर पूर्व सीएम चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की रथयात्रा पर सवाल खड़े करने वाले प्रदेश के कृषि मंत्री को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि धनखड़ हुड्डा की रथयात्रा को जनता को भ्रमित करने वाली यात्रा बता रहे हैं जबकि धनखड़ को यह समझ लेना चाहिए कि हुड्डा की जनक्रांति का यह रथ जहां-जहां जाएगा वहीं पर भाजपा का सूपड़ा साफ होता नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामेदार होगा विस सत्र
भुक्कल ने कहा कि इस बार विस सत्र काफी हंगामेदार होने की संभावना है। कांग्रेस ने सरकार को अनेक मुद्दों पर घेरने की तैयारी कर ली है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की संभावनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भुक्कल ने कहा कि होडल में शुरू हुई पूर्व सीएम की रथयात्रा में उमड़ी भीड़ ने अब यह साबित कर दिया है कि आने वाला समय कांग्रेस व पूर्व सीएम हुड्डा का ही है। हुड्डा अध्यक्ष बने या न बने इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।

सीएम खट्टर बताएं खुद कहां से लड़ेंगे चुनाव: गीता भुक्कल
खट्टर के 70 प्लस दावे पर पूर्व शिक्षामंत्री भुक्कल का तंज
बोली: सीएम स्वयं देख रहे हैं अपने लिए सुरक्षित सीट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें