अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 का डाटा सर्वे कंपनी के द्वारा अपलोड कर दिया गया है। डाटा अपलोड होने के बाद सर्वे कंपनी का जूनियर सर्वेयर शुक्रवार को वापस दिल्ली लौट गया। सर्वे पूरा होने के बाद अब रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसमें पता लगेगा कि झज्जर शहर को कौन-सा रैंक मिला है। पूरे देश के 4400 शहरों का सर्वेक्षण करवाया जा रहा है, जोकि 3 माह में पूरा होगा। इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 का रिजल्ट जून माह तक जारी कर दिया जाएगा। नपा के अधिकारी पूरी तरह से आश्वस्त नजर आ रहे हैं कि उनका रैंक टॉप 500 शहरों से कम ही रहेगा।
यहां-यहां पहुंची टीम
सर्वे करने वाली टीम ने शुक्रवार सुबह केवल दो घंटे में ही कार्य पूरा कर लिया। जोकि वीरवार को मोबाइल की बैटरी खत्म होने के कारण पूरा नहीं हो पाया था। शुक्रवार सुबह नपा की टीम बस स्टैंड पहुंची। जहां पर टीम ने बस स्टैंड के फोटो लिए, इस दौरान बस स्टैंड के टॉयलेट साफ-सुथरे मिले। वहीं, बस स्टैंड पर मौजूद चार लोगों से भी टीम के सदस्य ने उनकी राय जानी। इसके बाद शहर के पेट्रोल पंपों पर टीम ने विजिट कर वहां के टॉयलेटों के हालात देखे।
वर्जन
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 का झज्जर नपा में पूरा हो गया है। सर्वे टीम शुक्रवार को दोपहर में वापस लौट गई। शहर के लोगों ने भी सर्वे में पॉजीटिव रिस्पांस दिया है, इसके लिए शहरवासी बधाई के पात्र हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि शहर को टॉप 500 शहरों में स्थान मिल जाएगा। वहीं, अगले साल के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी जाएगी। ताकि अगले वर्ष और बेहतर स्थान मिल सके।
- नरेंद्र सैनी, नपा सचिव, झज्जर।