फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में पड़े कूड़े से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज डिपो में सफाई न होने से लगे कूडे़ के ढेर
विज्ञापन

चरखी दादरी।
रोडवेज डिपो में नियमित रूप से सफाई न होने से कूड़े के ढेर लग गए हैं। नगर परिषद अनदेखी और कचरे का उठान न करने से डिपो में गंदगी बढ़ती जा रही है। इससे यात्रियों में रोष है। यात्रियों ने नगर परिषद के अधिकारियों से नियमित सफाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चरखी दादरी रोडवेज डिपो में पिछले काफी समय से कूड़े की समस्या बनी हुई है। बस स्टैंड रोड के अधिकतर दुकानदार रोडवेज डिपो के अंदर ही कूड़ा डाल देते हैं। रोडवेज विभाग के कर्मचारियों ने कई बार दुकानदारों को कूड़ेे डालने के रोक लगा चुके है लेकिन बार-बार मना करने के बाद दुकानदार रोडवेज डिपो के अंदर ही कूड़ा डाल रहे है। डिपो के अंदर सप्ताह भर तक कूड़े का उठान न होने के कारण गंदगी की समस्या अधिक बढ़ जाती है। प्रतिदिन यात्रा करने वाले मनोज, विशाल, पंकज, रामफल, रामकृष्ण, हिमांशु ने बताया कि कूड़े की समस्या के कारण रोडवेज डिपो में बदबू से सांस लेने में भी परेशानी होती है। नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी यात्रियों की इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। नगर परिषद कर्मचारी समय पर कूड़े का उठान करे तो रोडवेज डिपो में कूड़ा जमा नहीं होगा। वहीं रोडवेज डिपो के अंदर कूड़ा डालने वाले दुकानदारों पर भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। यात्रियों ने नगर परिषद अधिकारियों से जल्द से जल्द कूड़े के उठान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें