फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडीएम ने शहर की नंदीशाला का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने लिया शहर की नंदीशाला का जायजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
लावारिस गोवंश को स्थानीय अग्रसेन धर्मशाला के सामने पुराने मार्केट कमेटी परिसर की नंदीशाला में रखा गया है। इस नंदीशाला में करीब 300 गोवंश है। दादरी के उपमंडल अधिकारी नागरिक ओमप्रकाश देवराला ने रविवार को नंदीशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वैटरनी डॉक्टरों की टीम को निर्देश दिए कि वे सर्दी के मद्देनजर गोवंश के उपचार में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को भी सफाई व्यवस्था पर और अधिक ध्यान देने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक संगठनों और लोगों से गोवंश के लिए चारा दान के लिए सहयोग का आग्रह करते हुए स्वयं भी 51 सौ रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। इसके बाद नगर परिषद कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी 21 हजार रुपये की राशि दान में दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर समाजसेवी बलराम गुप्ता ने कहा कि नंदीशाला , मंदिर और धर्मशाला का सुचारु प्रबंधन समाज के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि अपनी नेक कमाई में से कुछ अंश गोवंश के लिए चारे के रूप में दान करें। इस मौके पर नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया, सचिव संजय यादव, सैनेटरी इंस्पेक्टर विजय कौशिक, जगदीश शर्मा, प्रशांत, सुनील, नगर परिषद के अन्य कर्मचारी व पार्षद वीरेंद्र, रविंद्र गुप्ता, रोहित व महेश गुप्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें