फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 28 करोड़ की लागत से बनेंगे प्रमख सड़क मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्रमुख सड़कों पर खर्च होंगे 28 करोड़, चौड़ाई भी बढ़ेगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिले में 28 करोड़ की लागत से मुख्य सड़क मार्गों का निर्माण होगा। इन प्रमुख सड़क मार्गों में ब्लॉक झोझू कलां, कादमा व सतनाली मार्ग के अलावा दादरी-कनीना रोड प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन सड़क मार्गों की चौड़ाई अब 18 से बढ़ाकर 23 फीट की जाएगी। झोझू-कादमा रोड के टेंडर 20 दिसंबर को खुलने हैं। जिले में प्रमुख सड़क मार्गों की चौड़ाई कई वर्षों से नहीं बढ़ पा रही थी। हालांकि नेशनल हाईवे इमलोटा से दादरी सड़क मार्ग को जरूर चौड़ा किया गया है। यह दिल्ली-पिलानी हाईवे होने की वजह से इसका समय- समय पर जीर्णोद्धार भी होता रहा है। पिछले दिनों भी इस सड़क का नए सिरे से निर्माण हुआ है जिस पर करीब 29 करोड़ का बजट खर्च किया जा चुका है। इसके अलावा जिले के सभी मेन सड़क मार्ग पुराने ढर्रे के ही चले आ रहे हैं। इन सड़कों की चौड़ाई नहीं बढ़ाए जाने से अक्सर हादसों का अंदेशा बना रहता है। यातायात काफी हद तक बाधित होता रहा है। शहर में जरूर कुछ सड़कें फोर लेन के रूप में बनी हैं। यह भी कांग्रेस सरकार के शासनकाल में बनी थी।
दादरी-रोहतक प्रमुख सड़क मार्ग की चौड़ाई भी बढ़ना जरूरी बना हुआ हैै। इस मार्ग से नारनौल-चंडीगढ़ को जाने वाले भारी वाहन गुुजरते हैं। काफी ऐसे सड़क मार्ग भी हैं जिनकी चौड़ाई बढ़ाया जाना अब जरूरी हो गया है। हर साल वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है। आवागमन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सड़कें तंग होने पर सड़क हादसों का अंदेशा बना रहता है। इनके अलावा चरखी दादरी शहर से झाड़ली थर्मल पावर प्लांट को जाने वाली सड़क की चौड़ाई बढ़ाना भी जरूरी हो गया है। शहर से वाया ढाणी फौगाट, पातुवास, सेहलंगा होते झाड़ली प्लांट को जाने वाली यह सड़क 12 फीट ही चौड़ी है जबकि इसे 23 फीट चौड़ा करने की जरूरत है। इस सड़क प्लांट से जुड़े छोटे व भारी वाहनों का अधिक संख्या में आवागमन हो रहा है।
विज्ञापन


इन मार्गों की बढ़ाई जाएगी चौड़ाई
पीडब्ल्यूडी विभाग अब जिले की मेन सड़कों के निर्माण के साथ इनकी चौड़ाई भी बढ़ाएगा। इसके लिए 28 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। विभाग इन प्रोजेक्ट पर तत्परता से काम करने में जुटा है। दादरी-महेंद्रगढ़ प्रमुख सड़क मार्ग पर गांव आदमपुर से झोझू कलां-कादमा व सतनाली को जाने वाली सड़क की चौड़ाई इस समय 18 फीट हैं। अब इसकी चौड़ाई बढ़ाकर 23 फीट की जाएगी। इस सड़क मार्ग से भी भारी आवागमन बना रहता है। यह सड़क 24 किलोमीटर लंबी है। यह प्रोजेक्ट 18 करोड़ का है। इसके निर्माण को टेंडर लगा दिए गए हैं ये टेंडर 20 दिसंबर को खुलने हैं। इसी प्रकार चरखी दादरी शहर के महेंद्रगढ़ चुंगी से कनीना रोड स्थित गंाव बाघोत तक करीब 15 किलोमीटर लंबाई में सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 18 से 23 फीट की जानी है। इस प्रोजेक्ट पर 10 करोड़ का खर्च आएगा। इसी प्रकार गांव बधवाना- जावा, माई कलां से गोपालवास तक सड़क मार्ग की भी चौड़ाई बढ़ेगी। यह सड़क मार्ग गांव जावा तक 18 फीट चौड़ा है जबकि इससे आगे गोपालवास तक 12 फीट ही चौड़ा है अब इस पूरे रोड को 18 फीट चौड़ा किया जाएगा। इस पर कागज प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

वर्जन==
जिले की मेन सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। कई सड़कों के निर्माण का काम शुरू हो चुका है। झोझू-कादमा सड़क मार्ग के टेंडर रिसीव होते ही काम शुरू हो जाएगा। - सुरेंद्र कुमार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें