फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूलों की प्रवेश परीक्षा 7 जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
सैनिक स्कूल कुंजपुरा (करनाल) व रेवाड़ी में शिक्षण सत्र 2018-19 के लिए छठी व नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा 7 जनवरी, 2018 को होगी। इस बार प्रवेश परीक्षा में बदलाव किया गया है, प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले आवेदक ओएमआर शीट पर बहु विकल्पीय प्रश्नावली को हल करेंगे।
जिला सैनिक बोर्ड की अध्यक्ष एवं उपायुक्त सोनल गोयल ने बताया कि सैनिक स्कूलों में सत्र 2018-19 में छठी व नवीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्कूल में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए फार्मों का वितरण 30 नवंबर तक चलेगा। आवेदन करने के लिए किसी भी कार्य दिवस में सैनिक स्कूल कुंजपुरा व रेवाड़ी के काउंटर से सुबह 10 बजे से एक बजे तक आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवरणिका सामान्य वर्ग व रक्षा कर्मियों के लिए 400 रुपये और अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 250 रुपये देकर प्राप्त की जा सकती है। सामान्य व रक्षा कर्मी 450 रुपये और अनुसूचित जाति व जनजाति के उम्मीदवार 300 रुपये का बैंक ड्राफ्ट भेजकर डाक से भी इसे प्राप्त कर सकते हैं। सैनिक स्कूल में सिर्फ पुरुष छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा छह में दाखिले के लिए जन्मतिथि 2 जुलाई 2007 और 1 जुलाई 2008 के बीच की मान्य होगी। कक्षा नौ में दाखिले के लिए जन्म तिथि 2 जुलाई 2004 और 1 जुलाई 2005 के बीच की होनी चाहिए। कक्षा नौंवी में दाखिले के लिए बच्चे को मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं कक्षा का छात्र होना अनिवार्य है। प्रवेश परीक्षा कक्षा छह के लिए हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में ली जाएगी। कक्षा नौंवी के लिए प्रश्न पत्र सिर्फ अंग्रेजी माध्यम में होगा। प्रवेश के लिए अधिक जानकारी संबंधित स्कूलों की वेबसाइट से भी ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें