रेस्ट हाउस कॉलोनी में लगे कूड़े के ढेर
चरखी दादरी
शहर के रेस्ट हाउस में लगे कूड़े के ढेर से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर में दर्शन करने वाले लोगों को भी इस जगह से होकर गुजरना पड़ता है। वही, रेस्ट हाउस के बैक साइड में जिले के अधिकारियों के सरकार आवास भी हैं। नगर परिषद सफाई कर्मचारी समय पर कूड़े का उठान नहीं करते है, जिसके कारण कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों से समय पर कूड़े के उठान की मांग की है।
शहरवासी राकेश, देवेंद्र, पवन, राहुल व अशोक ने बताया कि रेस्ट हाउस की बैक साइड में पिछले काफी समय से गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सरकारी अधिकारियों के आवास होने के बाद भी नगर परिषद कूड़े का समस्या पर मौन धारण किए हुए है। खुले में पड़ा कूड़ा राहगीरों के लिए समस्या बना हुआ है। मंदिर में जाने वाले लोगों को हर समय दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि डस्टबिन भी कंडम हाल में है। कूड़े की समस्या को कई दफा नगर परिषद के अधिकारियों से अवगत करा चुके हैं लेकिन फिर समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं हो रहा है। नगर परिषद अधिकारी लोगों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है।