फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने में गौ सेवा आयोग की भी सक्रिय भूमिका : भानी राम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
शहर की पुलिस लाइन में स्वर्ण जयंती राज्य पशुधन प्रदर्शनी के अवसर पर जहां प्रदेशभर से पहुंचे पशुपालकों ने दिनभर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वहीं, प्रदर्शनी परिसर में आयोजित सेमिनार में विषय विशेषज्ञों की टीम ने पशुपालकों को विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम के पहले दिन सेमिनार में हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन भानी राम मंगला पहुंचे और दुग्ध उत्पादन क्रांति के मद्देनजर अपने विचार सांझे किए।
विज्ञापन

मंगला ने सेमिनार में उपस्थित पशुपालकों को बताया कि गोसेवा आयोग द्वारा हरियाणा सरकार की ओर से पशुधन के प्रति लोगों में जागरूकता लाने की सार्थक मुहिम चल रही है। गोसेवा को समर्पित आयोग का उद्देश्य लोगों को गाय पालन के साथ ही उससे होने वाले लाभ से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि गाय का दूध निश्चित तौर पर मनुष्य के लिए अमृत के समान है। ऐसे में गाय पालन करते हुए हम बेहतर स्वास्थ्य की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन क्षमता में वृद्धि करने के लिए सरकार की ओर से पशुपालकों को गाय पालन पर विशेष रूप से प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. राजबीर वत्स, डॉ. एसके भगोरिया, नरेंद्र यादव, डॉ. एसके सोनी सहित अन्य विषय विशेषज्ञों ने पशुपालकों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें