फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 गांवों में सौ-सौ पौधें लगाएगा प्रशासन, ग्राम पंचायत को करनी होगी देखभाल: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘34 गांवों में सौ-सौ पौधे लगाएगा प्रशासन, ग्राम पंचायत को करनी होगी देखभाल’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव बादल में ग्राम पंचायत और वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में वीरवार को वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा ने कहा है कि प्राणी मात्र की रक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है। पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इससे पहले डीसी और अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार गांवों में हर घर पेड़ों की छाया में अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दादरी और बाढड़ा उपमंडल के 34 गांवों में 100-100 पौधे लगाए जाएंगे और पंचायत और ग्रामवासी इनकी देखभाल करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि धरती पर वृक्ष ही एक ऐसा साधन है, जो विषैली गैसों को जीवनदायिनी प्राण वायु में परिवर्तित करते हैं। उपायुक्त ने ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि दादरी के हर गांव में पौधरोपण अभियान चलाया जाना चाहिए। एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने कहा कि गांव बादल के तालाब के चारों तरफ बड़, पीपल, नीम, जामुन, अर्जुन आदि प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। इनकी रक्षा के लिए पंचायत ने लोहे की जालियां भी लगवाई हैं। आज के इस अभियान का परिणाम भविष्य में सुखद प्राप्त होगा जब ग्रामवासी इन पेड़ों की छांव में बैठकर विश्राम करेंगे। इस मौके पर उपायुक्त व एसडीएम ने पौधरोपण किया। ग्राम पंचायत ने अतिथिगण का अभिनंदन किया। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी जयपाल राठी, खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप फौगाट, कन्नी प्रधान सूरजभान सांगवान, सरपंच प्रतिनिधि संजय, सोमेश सरपंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें