फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिकाड़ा पंप हाउस पर मिला अज्ञात किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घिकाड़ा पंप हाउस पर मिला किशोर का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
घिकाड़ा पंप हाउस पर वीरवार सुबह एक अज्ञात किशोर का शव मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हा पाई थी। मृतक की उम्र करीब 15 वर्ष है। शव करीब एक सप्ताह पुराना है। सिविल अस्पताल से चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के लिए शव को पीजीआई रोहतक भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घिकाड़ा पंप हाउस पर वीरवार सुबह एक शव उतराता मिला। वहां तैनात कर्मचारी ने तुरंत इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। गली-सड़ी हालत में होने के कारण शव की पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस शव को सिविल अस्पताल ले आई। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी प्रेम कुमार का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें