फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी संवेदनशील बन जवाबदेही तय करते हुए निभाएं दायित्व : धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली।
गांव के विकास के प्रति सरकार और प्रशासन पूरी तरह से जवाबदेह है। अधिकारी संवेदना के साथ तय समय सीमा में काम करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात हरियाणा सरकार में कृषि, पशुपालन एवं ग्रामीण विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कही। वे सोमवार को बादली के राजकीय महाविद्यालय सभागार में उपमंडल बादली से संबंधित अधिकारियों व ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को भी विकास के कदम में प्रशासन के सहयोगी की भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने बादली में सब डिवीजन के गांवों के सरपंचों के माध्यम से गांव की समस्याएं सुनी और समाधान के लिए समय सीमा निर्धारित की।
मंत्री धनखड़ ने सभागार में उपमंडल बादली के अंतर्गत आने वाले गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों के बीच सीधा संवाद करते हुए कहा कि बिजली, पानी, नहरी पानी मुहैया कराने के साथ ही ग्रामीण विकास से जुड़ी विकासात्मक योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियांवयन करवाने में सभी का आपसी तालमेल बेहद जरूरी है। ऐसे में अधिकारी विभागीय स्तर पर पूरी सजगता के साथ कार्य करें वहीं पंचायत प्रतिनिधि भी विकास कार्यों को पूरा करवाने में सक्रियता बरतें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सांझी बैठकें सिस्टम को और अच्छा बनाती हैं। विकासात्मक पहलुओं के साथ ही बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना प्रशासन का दायित्व है, ऐसे में विभागीय अधिकारी संवेदनशील होकर अपनी जवाबदेही तय करते हुए निर्धारित अवधि में अपना दायित्व निभाएं।
लोहट और देवरखाना म्हारा गांव जगमग गांव योजना में बनें भागीदार
मंत्री ने गांव लोहट और देवरखाना ग्राम पंचायत सहित ग्रामीणों द्वारा म्हारा गांव जगमग गांव योजना के मापदंडों पर खरा उतरने पर ग्रामीणों की सराहना की। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निर्देश दिए कि उक्त गांव वासियों को योजना के अनुरूप निर्धारित बिजली आपूर्ति प्रदान की जाए। ताकि ग्रामीणों को सरकार की विकासात्मक योजना में दिए गए सहयोग पर लाभ पहुंचाया जा सके।

बादली में जल्द बैठेंगे सभी उपमंडल स्तरीय अधिकारी
मंत्री ओपी धनखड़ ने कॉलेज परिसर में अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उपमंडल स्तरीय अधिकारियों की उपलब्धता की चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जल्द ही बादली में उपमंडल स्तरीय अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी और विधिवत रूप से बादली उपमंडल में कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने एसडीएम को विभागीय स्तर पर नियुक्त होने वाले अधिकारियों के पदों की रिपोर्ट उनके पास भेजने के निर्देश दिए। ताकि पद स्वीकृत करवाते हुए अधिकारियों की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद :
बैठक में कार्यवाहक उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, एसडीएम बादली जगनिवास, तहसीलदार कंवल सिंह, नायब तहसीलदार अजय कुमार, जिला परिषद चेयरमैन परमजीत सौलधा, वाइस चेयरमैन योगेश सिलानी, सतबीर गुलिया, डीडीपीओ विशाल कुमार, बीडीपीओ रामफल सिंह, अमित छनपाड़िया सहित आसपास के गांवों की पंचायत मौजूद रही।

- बादली उपमंडल की ग्राम पंचायतों व विभागीय अधिकारियों के साथ कृषि मंत्री ने किया सीधा संवाद
- गांव लोहट और देवरखाना को मिलेगी म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें