18jjrp15- शहर में बने परीक्षा केंद्र में परीक्षा का मुआयना करते जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुम
झज्जर। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए जिले में 11 सेंटर बनाए गए थे। इस परीक्षा के लिए जिले के 3063 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था जबकि 2089 विद्यार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। इसमें हिंदी भाषा में 1417 और अंग्रेजी भाषा में 672 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
प्रवेश परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाएं की जांच की गईं। उन्होंने सभी परीक्षा संचालकों से परीक्षा पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से परीक्षा का संचालन करने को कहा। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं पेयजल, बैठने की उचित व्यवस्था और शांत वातावरण प्रदान किया गया है। परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने नवोदय विद्यालय की ओर से दी जाने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति उत्साह दिखाया है। यह परीक्षा विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा मौका है। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय कि चयनित छात्रों को आगे की प्रक्रिया के लिए नवोदय विद्यालय की वेबसाइट और जिला शिक्षा कार्यालय से सूचित किया जाएगा।