फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे किसानों ने नारेबाजी कर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। एनएच-152डी के लिए अधिग्रहीत जमीन की मुआवजा राशि बढ़वाने के लिए किसानों द्वारा दिया जा रहा धरना रविवार को भी जारी रहा। किसानों ने धरनास्थल पर नारेबाजी कर रोष जाहिर किया। धरनारत किसान थ्री-जी अवार्ड राशि रद्द करवाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा किसानों की कुछ अन्य मांगें भी हैं। वहीं, जिला प्रशासन धरने की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

किसान सेवा संघ जिला संयोजक विनोद मौड़ी ने बताया कि किसानों का 26 फरवरी से धरना जारी है। किसान अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं। उनकी सात सूत्री मांगों पर सरकार को अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस एनएच में जिले के 17 गांवों के किसानों की जमीन आएगी। ऐसे में सरकार को इन किसानों को प्रति एकड़ दो करोड़ मुआवजा देना चाहिए। मौजूदा थ्री जी अवार्ड को कैंसिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई गांवों में तो यह एनएच बनने के बाद किसानों के पास खेती करने के लिए जमीन ही नहीं बचेगी ऐसे में उन किसानों के समक्ष आजीविका का संकट गहराया जाना स्वाभाविक है। विनोद मौड़ी ने बताया कि सात सूत्री मांगों को लेकर डीसी व एनएच अधिकारियों के साथ किसान जल्द दोबारा से बातचीत करेंगे। उम्मीद है कि बैठक में किसानों की सभी मांगें मान ली जाएंगी। धरने पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें