अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा। मुख्यमंत्री मनोहरलाल की 30 मार्च को जुई में होने वाली जनसभा को लेकर बाढड़ा क्षेत्र की जनता में उत्साह बना हुआ है। यह बात रेलवे सलाहकार बोर्ड सदस्य सुधीर चांदवास ने कस्बे में धर्मसेना प्रदेशाध्यक्ष बलवान सिंह आर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने पांच वर्ष के शासनकाल में विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। देश के इतिहास में पहली बार पारदर्शी विकास और मेरिट के आधार पर रोजगार वितरण कर जनता का दिल जीतने का काम किया। जाट महासभा हलकाध्यक्ष प्रदीप बाढड़ा, प्रदेश महासचिव सुनील, नरेंद्र , पूर्व सरपंच बलजीत, पूर्व बीडीसी धर्मपाल, बीडीसी रामकुमार नंबरदार, प्रदेश मीडिया प्रभारी महेंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच दिलबाग, पूर्व सरपंच कर्मबीर बडराई, सत्य, सरपंच दिनेश नांधा व प्रेम आदि मौजूद थे।