अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा। डीएसपी अनिल कुमार ने ग्रामीणों से कहा कि वे लोकसभा चुनावों में शांति बनाए रखें और लाइसेंसी हथियारों को समय पर पुलिस थाना में जमा करवा दें। डीएसपी अनिल कुमार ने कस्बे के गांव हंसावास, बेरला, मांढी केहर, हुई, जगरामवास, जेवली, कुब्जा नगर, डालावास, मांढी पिरानु में मौजिज लोगों के समक्ष कहा कि गांव में किसी व्यक्ति के पास लाइसेंसी हथियार है तो वह पुलिस थाने में जमा करवा दें। उन्होंने कहा कि गांवों में आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध व बाहरी व्यक्ति पर नजर रखे। इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस हमेशा सहायता के लिए तैयार रहेगी। इस मौके पर बाढड़ा थाना एसएचओ रामअवतार, सरपंच जगत
सिंह व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।