फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने दी पलवामा में हुए शहीदों को श्रद्घाजंलि-

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पुलवामा में 14 फरवरी को शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों की शहादत को सलाम करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त सोनल गोयल ने वीर शहीदों को नमन करते हुए बताया कि जिला प्रशासन की ओर से पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों के परिजनों को आर्थिक मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रथम किस्त के रूप में रेडक्रॉस कल्याण फंड के माध्यम से चार लाख 62 हजार रुपये सीआरपीएफ शहीदी फंड भारत के वीर में ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए हैं। प्रत्येक शहीद परिजन को 11-11 हजार रुपये भेजे गए हैं। श्रद्धांजलि सभा में उपायुक्त सोनल गोयल, एसडीएम झज्जर विजय सिंह और सीटीएम अश्विनी कुमार ने 11 -11 हजार रुपये शहीदी फंड में दिए। सभा के दौरान जिला में कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी एक दिन का वेतन शहीदी फंड में देने का निर्णय लिया। श्रद्धांजलि सभा में एसडीएम झज्जर विजय सिंह, सीटीएम अश्विनी कुमार, डीआरओ मनबीर सांगवान, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, डीआईओ अमित बंसल, एडीए नरेंद्र कुमार, जिला रेडक्रास सचिव वाजिद अली सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें