फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कानोन्दा के सरपंच पुत्र पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव कानोन्दा के सरपंच के बेटे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। बदमाशों ने बाहर से गोली चलाई तो वह दरवाजे की जाली में अटक गई। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, गांव कानोन्दा के सरपंच अशोक कुमार गत 11 अक्तूबर को किसी काम के सिलसिले में सांपला गए हुए थे। गांव वाले प्लाट (घेर) में उनका बेटा नितीश अकेला था। रात करीब आठ बजे बाइक सवार दो युवक घेर के बाहर आए। इनमें से एक ने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था। दूसरे के हाथ में कस्सी का बिट्टा था। युवकों ने गेट की कुंडी बजाई तो नितीश कमरे से बाहर निकला। युवकों ने नितीश से कहा कि तुम्हारे पिता से बात हुई है। वो 10 मिनट में आएंगे, गेट खोल दो हम अंदर बैठेंगे। नितीश ने उनसे कहा कि पापा से बात कराओ तब गेट खोलूंगा। इसी दौरान एक युवक ने गेट के ऊपर से कस्सी का बिट्टा नितीश पर मारने का प्रयास किया। इसके बाद नितीश ने शोर मचाना शुरू किया तो वे भागने लगे। भागते समय दूसरे युवक ने पिस्तौल निकालकर नितीश की तरफ फायर किया। गनीमत रही की गोली दरवाजे के गेट की जाली में जा लगी। शोर सुनकर रोहताश नाम का शख्स वहां पहुंचा तो बदमाश युवक भाग निकले। इसके बाद नितीश ने अपने पिता को फोन पर मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर कौन थे, यह अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने नितीश पर हमला किन कारणों के चलते किया, यह भी साफ नहीं हो पाया है। सरपंच की माने तो उनकी किसी से दुश्मनी नहीं और न ही किसी पर शक है। उधर, सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को पकड़ा जाएगा। जांच पूरी होने के बाद ही इस हमले के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें