फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति का धरना दूसरे दिन भी जारी, समर्थन देने पहुंचे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। किसान संयुक्त संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा । क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसान धरने पर पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि अधिकारियों ने बाजरे की सरकारी खरीद अनाज मंडी बाढड़ा में ही शुरू करवाने की बात कही थी। बर्बाद हुई फसल की स्पेशल गिरदावरी का आश्वासन दिया था लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उस पर कोई अमल नहीं हुआ है इसे लेकर किसानों में रोष बना हुआ है। किसानों नेताओं ने कहा कि सरकार ने गेहूं का एमएसपी 105 रुपये बढ़ाकर किसानों के साथ खिलवाड़ किया है। वहीं दूसरी ओर सरकार खाद के दाम बढ़ा रही है।
विज्ञापन

इस दौरान यूनियन प्रधान धर्मपाल बाढड़ा,हरपाल भंडवा, चंद्रपाल चांदवास,बिजेंद्र बेरला, गिरधारी मोद, महेंद्र जेवली, रणधीर ,शेरसिंह,राजकुमार हड़ोदी, प्रदीप बाढड़ा, मीर सिंह जेवली, दिलबाग गोपी, विजय खोरड़ा,रविंद्र गोपी, महावीर, बलबीर,संदीप, राकेश, करतार,संदीप बाढड़ा,सूबे, प्रेम, प्रताप,करण जगदेव व सतवीर आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें