एसपी ने किया पार्क का निरीक्षण, दिए झूले लगाने के निर्देश
झज्जर।
पुलिस अधीक्षक पंकज नैन आईपीएस ने पुलिस लाइन झज्जर में स्थित पार्क का निरीक्षण किया। शुक्रवार की सुबह अचानक पार्क में पहुंचे एसपी पंकज नैन द्वारा पार्क की साफ-सफाई व उचित रखरखाव के साथ साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश किए। उन्होंने पुलिस लाइन के रिहायशी क्वार्टरों में रहने वाले पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों के स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाए रखने व पर्यावरण स्वच्छता के मद्देनजर पार्क में हरियाली व आसपास के एरिया में पेड़ लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्क में पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था करने तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं बारे निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पंकज नैन की मुख्य मौजूदगी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, डीएसपी मुख्यालय झज्जर हंसराज, डीएसपी भारती डबास, डीएसपी बेरी अजमेर सिंह तथा डीएसपी बहादुरगढ़ भगतराम भी मौजूद रहे।