फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की मांग पर सीटीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
इनेलो वरिष्ठ नेता राजेश फौगाट व इनसो प्रदेश महासचिव रविंद्र फौगाट के नेतृत्व में सोमवार को इनसो कार्यकर्त्ताओं व प्रोफेसर कॉलोनी के लोगों ने सीसीटीवी की मांग को लेकर नगराधीश मनीष फौगाट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कॉलेज रोड पर सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की गई।
ज्ञापन के जरिये इनसो कार्यकर्ताओं ने बताया कि कॉलेज रोड पर कई शैक्षणिक संस्थान हैं। यहां रोजाना हजारों विद्यार्थियों के आवागमन होता है। रविंद्र फौगाट ने वहां की स्थिति अवगत करवाते हुए कहा कि महाविद्यालयों के स्टाफ के परिवारों के अलावा यहां बड़ी संख्या में नागरिकों के मकान भी है। इस मार्ग का सीधा दिल्ली से जुड़ाव है और इसलिए प्रतिदिन यहां से हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसलिए यहां की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए सीसीटीवी की आवश्यकता है, जिससे यहां पर दिन-रात होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। उन्होंने कहा कि शरारती तत्व इस डर से किसी प्रकार की अनहोनी या शरारत नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुहिम का एपीजे कन्या महाविद्यालय, डीआरके आदर्श स्कूल, जेडीकेडी स्कूल, पीएनबी बैंक प्रबंधक, जनता कॉलेज व अन्य संस्थानों ने भी समर्थन किया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सोनू समसपुर, लीलाराम समसपुर, अनुज सांगवान, सिद्धार्थ फौगाट, सचिन फौगाट, डॉ. साहिल खान, प्रदीप सांगवान, सुजल वत्स, सींटू चाहर, रोहित फौगाट, प्रमोद बूमरा, निक्कू खेड़ी सनवाल, रमन बलौदा, यश जांगड़ा, दीपू शर्मा, रिंकू सैनी, गौतम सैनी, रविंद्र ठाकुर, अक्षय शर्मा, कपिल फौगाट, पवन फौगाट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें