फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शहर के अधिकांश हिस्से में 3 घंटे बाधित रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मत के कारण शहर में तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से 33केवी इंटरलिंक व सिटी फीडर पर शनिवार को मरम्मत का कार्य किया जाएगा इसलिए शनिवार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक शहर के अधिकांश हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ये जानकारी निगम के शहरी उपमंडल अभियंता अजय सिंह रोहा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंधड के दौरान बिजली निगम की लाइनों के साथ कई बार पेड़ों की टहनियां टकरा जाती है, इससे लाइन में फाल्ट आ जाता है। इसी समस्या से निजात पाने के लिए शनिवार को सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक शहरी क्षेत्र के बीच से गुजर रही 33 केवी इंटरलिंक फीडर के अलावा सिटी फीडर पर मेंटेनेंस वर्क किया जाएगा। इससे लगभग तीन घंटे तक छिकारा कालोनी, गांव सांखोल, पुराना औद्योगिक क्षेत्र, नई बस्ती, बराही रोड, काठ मंडी, अनाज मंडी, माडल टाऊन की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसके अलावा अग्रवाल कालोनी, विवेकानंद नगर, धर्म विहार, वेदांत नगर, गांव परनाला, लाइनपार क्षेत्र के पटेल पार्क से जुड़ा शंकर गार्डन, बहराणिया बस्ती के अलावा कुछ अन्य हिस्सा, टीचर कालोनी, रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड, रोहतक रोड सहित कुछ अन्य हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपमंडल अभियंता ने बताया कि जैसे ही मेंटेनेंस वर्क पूरा हो जाएगा, उसके तुरंत बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें