फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत्स्य रत्न अवार्डी वेदपाल का उपायुक्त ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
मत्स्य पालन में जिले को गौरवांवित करने वाले गांव जहादपुर के किसान वेदपाल को उपायुक्त सोनल गोयल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में मत्स्य पालक किसान वेदपाल को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मत्स्य पालन के क्षेत्र में प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते ही आज आर्थिक रूप से किसान साधन संपन्न बन रहे हैं। उन्होंने मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को भी बधाई देते हुए सरकार की नीतियों का क्रियांवयन बेहतर ढंग से करते रहने के लिए प्रेरित किया।
गौरतलब है कि झज्जर जिले के किसान वेदपाल को हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश में सबसे अधिक मत्स्य उत्पादन करने पर मत्स्य रत्न के साथ एक लाख रुपये की सम्मान राशि से नवाजा गया था।
विज्ञापन

पांच एकड़ से शुरू किया व्यवसाय
झज्जर जिले के किसान वेदपाल ने मत्स्य रत्न का अवॉर्ड हासिल कर एक बार फिर जिले की पहचान कायम करवाई है। डीसी ने किसान वेदपाल की कार्यशैली की भी सराहना की और कहा कि महज पांच एकड़ क्षेत्र के तालाब से मत्स्य उत्पादन का व्यवसाय शुरू करते हुए उन्होंने आज 30 एकड़ क्षेत्र में मत्स्य उत्पादन की ऊंचाई को छुआ है। वेदपाल ने बताया कि एक हेक्टेयर में साढ़े 14 टन मछली का उत्पादन करते हुए हरियाणा में पहला स्थान पाया है और इस उपलब्धि का श्रेय वे सरकार की ओर से समयानुसार दिए जाने वाले प्रशिक्षण को भी देते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सालाना आर्थिक आय मत्स्य पालन व्यवसाय के रूप में अब करीब 75 लाख रुपये की है।
विज्ञापन

किसानों को किया जा रहा प्रेरित: राठी
जिला मत्स्य अधिकारी श्रीपाल राठी ने बताया कि झज्जर जिले में मत्स्य पालन विभाग की ओर से किसानों को मत्स्य पालन व्यवसाय अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गांवों में पहुंचकर किसानों को बताया जा रहा है कि मत्स्य उत्पादन करते हुए किसान आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के मार्गदर्शन में विभाग की गतिविधियों के जरिये जन-जन को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें