फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईस चेयरमैन के साथ तीन पार्षदों ने जांचा पार्कों का हाल, 70 फीसदी लाईटें मिली बंद, शाम हुई तो नहीं जा सकते पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
गर्मी का सीजन शुरू होते ही लोग अब रात के समय काफी वक्त पार्कों में ही बिताते हैं। लेकिन वहां पर हाईमास्ट व दूसरी लाइटें खराब होने के कारण जाना सुरक्षित नहीं समझा जा रहा है। लोगों के द्वारा शिकायतें दिए जानेे के बाद मंगलवार रात को नपा के वाइस चेयरमैन प्रवीन गर्ग व पार्षद घनश्याम गुर्जर, पार्षद पति कमल सैनी व धर्मवीर ने शहर के पार्कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि शहर के छह पार्कों में करीब 70 फीसदी लाइटें खराब मिली।
प्रतिमाह हो रहा है 95 हजार रुपये का खर्च
शहर में लाइटाें की मेंटीनेंस पर नपा द्वारा 95 हजार रुपये प्रतिमाह खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद भी शहर के पार्कों में रात के समय जाना सुरक्षित नहीं है। शाम होते ही लाइट न जलने के कारण पार्कों में अंधेरा छा जाता है। जिस पर अब नपा के वाइस चेयरमैन प्रवीन गर्ग व दूसरे पार्षद नपा सचिव से ठेकेदार को नोटिस दिलवाएंगे। साथ ही कहा कि अगर ठेकेदार ने समय रहते लाइटें ठीक नहीं की तो टेंडर भी रद्द करवाया जाएगा।
विज्ञापन


ये मिले हालात
1. चौधरी मातूराम पार्क : इस पार्क में एक हाईमास्ट की छह लाइटों में चार ठीक कार्य कर रही थी तो दो बंद थी।
2. एमसी पार्क : हाईमास्ट की 12 लाइटों में से नौ बंद मिली।
3. शहीदी पार्क : तीन हाईमास्ट की 12 लाइटों में केवल छह लाइटें ही जल रही थी और ट्रैक पर लगी 20 छोटी लाइटें बंद मिली।
4. देवीलाल पार्क : इस पार्क में सभी लाइटें जलती मिली।
5. राव मंगलीराम पार्क : हाईमास्ट की छह लाइटों में से दो बंद मिली तथा एक हाईमास्ट पूरी तरह से बंद मिली।
6. गोल्डन पार्क : पार्क की सभी लाइटें खराब चल मिली।

बोले पार्षद
1. वार्ड-15 के पार्षद घनश्याम गुर्जर ने कहा कि लाइटों को ठीक करवाने के लिए वे नपा सचिव व ठेकेदार से काफी बार प्रार्थना कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने नपा वाइस चेयरमैन को रात के समय हालात दिखाएं हैं। ताकि वे उनकी बात को सही तरीके से उठाएं।
2. वार्ड-3 से पार्षद मीना सैनी के पति कमल सैनी ने कहा कि उनके वार्ड में आने वाले राव मंगलीराम पार्क में सबसे अधिक भीड़ रहती है। अंधेरा छाया रहने के कारण शाम के समय वहां पर महिलाओं का जाना सुरक्षित नहीं है। कई बार ठेेकेदार को पार्क के हालात बता चुके हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है।
3. वार्ड-5 की पार्षद ईश्वंती देवी के पति धर्मबीर ने बताया कि उनके वार्ड में आने वाले दिल्ली रोड के शहीदी पार्क में ट्रैक के साथ-साथ लगी करीब 20-25 लाइटें खराब मिली। हाईमास्ट लाइटें भी सही प्रकार से कार्य नहीं कर रही। उन्होंने वाइस चेयरमैन को साथ लेकर मौका दिखाया है।
विज्ञापन


वर्जन
शहर के पार्कों के निरीक्षण में सामने आया है कि 70 फीसदी लाइटें खराब पड़ी हैं। इसको लेकर चेयरमैन और नपा सचिव से बात की जाएगी। ठेकेदार ने समय रहते हालात नहीं सुधारे तो नोटिस दिया जाएगा। वहीं, पार्षदों ने सामूहिक रुप से शिकायत की तो टेंडर रद्द कराने के लिए हाउस में प्रस्ताव लाया जाएगा।
- प्रवीन गर्ग, वाइस चेयरमैन, नपा झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें