फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर्व पर गोशालाओं में 11 सवामणि लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर अग्रवाल सभा ने गोवंश को लगाई 11 सवामणि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी ।
सामाजिक संस्था अग्रवाल सभा की ओर से मकर संक्रांति पर्व पर दिल्ली-रोहतक बाईपास रोड स्थित गोशाला व पुरानी मार्केट कमेटी कार्यालय परिसर में स्थित नंदीशाला में गोवंश के लिए 11 सवामणि लगाई गई। इस दौरान जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए।
नंदीशाला सवामणि प्रसाद के आयोजन में जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार बतौर मुख्य अतिथि व नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य एजुकेशन सोसायटी के पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार मकड़ानिया ने की।
विज्ञापन

इस दौरान गोसेवा व सहयोग के लिए डॉ. एमके जैन, अग्रवाल वैश्य समाज चरखी दादरी इकाई के प्रधान लख्मीचंद बधवानिया, ईश्वरचंद्र गुप्ता, राजेश, रतनलाल आदमपुरिया, संजीव जैन, मदन मोहन बिलोटिया, श्यामलाल लातुर, नवल किशोर, ब्रह्मानंद गुप्ता, पंडित होशियार सिंह राठीवास, मोहन लाल गुप्ता, रवि गुप्ता को गोसेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
अग्रवाल सभा के प्रधान बलराम गुप्ता ने बताया कि सभा का मुख्य उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के समानता के सिद्धांत का अनुसरण करते हुए संपन्न वर्ग के सहयोग से जरूरतमंदों की सहायता करना है। इसके अतिरिक्त सभा समय-समय पर गोशाला व नंदीशाला में गोवंश के लिए सवामणि का आयोजन कर सरकार द्वारा प्रायोजित गोसंवर्धन कार्यक्रम में सहयोग करती है। बलराम गुप्ता ने कहा कि उपायुक्त विजय कुमार सिद्दप्पा की प्रेरणा से पिछले चार महीने से नंदीशाला में सभा द्वारा सवामणि के अलावा चारे की व्यवस्था भी की जा रही है।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र सिंह ने चिकित्सा व्यवस्था की कमी से अवगत करवाते हुए कहा कि प्रशासन चारे व दवाई की व्यवस्था के लिए नंदीशाला में सरकार द्वारा अनुदान उपलब्ध करवाए ताकि नंदीशाला में सुचारू रूप से व्यवस्था चलती रहे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार ने कहा कि गायों के लिए जगह, टीन शैड, पशु चिकित्सक व यथा संभव दवाइयों की व्यवस्था प्रशासन व सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है। इस अवसर पर पार्षद कुलदीप जोशी, पार्षद रविंद्र गुप्ता, पार्षद मनोज , रामगोपाल चेतनपुरिया, विशंबर देवसरिया, डॉ. विद्या गुप्ता, रामप्रताप गुप्ता, कुलदीप गर्ग, अनिल सिंगला, जितेंद्र मकड़ानिया, पवन दिल्लीवान, कैलाश रिटोलिया, विनोद गर्ग, शिव चरण ढहिना, भूप सिंह गर्ग, प्रदीप चिड़िया, गोविंद बंसल, विष्णु, विजय अग्रवाल, मोतीलाल बिंदल, जगदीश ऐरन, पवन गुप्ता, महेंद्र ऐरन, मुकेश बंसल, आनंद गोयल, विपिन सिंगला, राजेश सोनी, शुभम शर्मा, हिमांशु गर्ग, राहुल बंसल, श्याम बिरहीं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें