फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले तीन मरीज डेंगू पॉजिटिव, भिवानी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मिले तीन मरीज डेंगू पॉजिटिव, भिवानी रेफर
विज्ञापन

चरखी दादरी। मौसम का मिजाज बदलते ही बीमारियों ने भी जिले में पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। सिविल अस्पताल में ओपीडी में बढ़ोतरी हुई है। दादरी जिले में भी अभी तक डेंगू पॉजिटिव तीन केस मिले हैं जिन्हें भिवानी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। खून जांच लैब में तैनात कर्मचारियों की मानें तो अब तक तीन डेंगू पॉजिटिव मरीजों की जिले में पुष्टि हो चुकी हैं और ये तीनों सगे भाई ही हैं। वायरल की आशंका के चलते सिविल अस्पताल की लैब में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज खून की जांच कराने पहुंच रहे हैं। ओपीडी में सामान्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को सिविल अस्पताल में डेंगू बुखार की आशंका के चलते दो मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इनकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।
दिन के समय गर्मी का अहसास होने व रात को ठंड होने से मौसम लगातार असंतुलित बना हुआ है। दिवाली के बाद से बुखार व संक्रामक बीमारी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 21 अक्तूबर को सिविल अस्पताल की ओपीडी में 220 मरीजों की जांच की गई थी इसी प्रकार 23 अक्तूबर को 222 मरीजों का चेकअप कर दवा दी गई। जबकि दिवाली से पहले ओपीडी 180-200 के आसपास बनी रहती थी। इतना ही नहीं निजी अस्पतालों में भी वायरल व मलेरिया के रोगी पहुंच रहे हैं। शहर के धर्मार्थ चिकित्सालय गीता भवन में रोजाना की ओपीडी करीब 100 के पार है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर डेंगू से निपटने की नहीं सुविधा
चरखी दादरी जिले में डेंगू के इलाज की सुविधा नहीं है। जिले में यह सुविधा अब तक उपलब्ध नहीं हो पाई है जबकि जिले में 172 गांव व शहर की करीब 80 हजार की आबादी है। मरीज के डेंगू पॉजिटिव की पुष्टि होते ही प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक भिवानी रेफर कर देते हैं। ऐसे में जिले के बाशिंदों को भिवानी उपचार के लिए जाने में परेशानियां झेलनी पड़ रही है।

मलेरिया जांच के लिए आठ सैंपल
सोमवार को सिविल अस्पताल में 100 मरीजों के खून के सैंपल लिए गए व आठ सैंपल मलेरिया जांच के लिए भी लिए गए हैं। इसी प्रकार प्राइवेट लैब में भी काफी संख्या में मरीज खून की जांच करवाने पहुंच रहे हैं। सिविल अस्पताल की लैब में पहले जहां से 50 से 60 मरीजों के खून की जांच की जाती थी तो वहीं यह ग्राफ अब बढ़ गया है।
शहर में पुरानी एलआईसी वाली गली निवासी दयाराम ने बताया कि मौसम बदलाव होने की वजह से वह पिछले एक सप्ताह से बीमार है। इस समय उसका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सिविल अस्पताल में दाखिल शहर के लाधानपाना निवासी हितेंद्र ने बताया कि मौसम में बदलाव व दूषित पानी का जमाव होने की वजह से मौसमी बीमारियां ज्यादा बढ़ रही हैं। खासकर बुखार का ज्यादा प्रकोप बढ़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में दाखिल गांव मैहड़ा निवासी चैनसुख का कहना है कि दिन के समय गर्मी पड़ने व रात को ठंड बढ़ जाने से मौसम में बदलाव होने से बीमार हूं।
जिला मुख्यालय पर डेंगू जांच केंद्र बना रखे हैं। चरखी दादरी अस्पताल में भी चिकित्सक सतर्क कर रखे हैं। प्राइवेट लैब की रिपोर्ट की पुष्टि किया जाना जरूरी है। अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है।
- सीएमओ डॉ.रणदीप पूनिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें