फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में अध्यापकों को दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापकों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के गुर बताए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल परिसर स्थित शिक्षा विभाग के बौंद खंड कार्यालय में वीरवार को क्विज क्लब प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बौंद कलां खंड के राजकीय स्कूलों के अध्यापकों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के गुर बताए। शिविर का शुभारंभ बौंद कलां खंड की शिक्षा अधिकारी प्रकाश फौगाट ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों को टक्कर देने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा ऐसी योजना बनाई है जिसमें विद्यार्थियों को बौद्धिक स्तर बढ़ेगा और खेल-खेल में सभी विषयों की जानकारी मिलेगी। वहीं शिविर में विभाग द्वारा प्रशिक्षित प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र कुमार व पवन कुमार ने संयुक्त रूप से शिक्षा में समावेशन, पाठ्यक्रम अनुकूलन कैसे किया जाए और उनकी शिक्षा को किस प्रकार से आगे बढ़ाया जाए विषय पर प्रकाश डाला। शिविर को रचना हुड्डा व उमेश कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बीईईओ कुलदीप फौगाट, डॉ. सतीश साहू व रेखा श्योराण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें