फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 201 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Fri, 12 Jul 2024 06:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। गांव बुपनियां स्थित झुंडा वाला मंदिर में श्रीगणेश, श्रीकृष्ण-राधा रानी, शिव परिवार, राम परिवार, श्रीहनुमान और बाबा मस्तनाथ सहित कई प्रतिमाएं स्थापित की गई। इससे पहले गांव में महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, इसमें 201 महिलाओं ने यात्रा में शिरकत की। महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर गांव की परिक्रमा की।
विज्ञापन

गांव के मंदिर के दो दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम में कलश यात्रा का शुभारंभ पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान से किया गया। पंडितों ने प्रतिमा को गंगाजल, अन्न आदि से सराबोर करने के बाद उनकी विधि विधान से पूजा की। इसमें ग्रामीणों ने यजमान की भूमिका अदा की।
पंडित ने बताया कि मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा अर्पित करने के लिए विधि विधान जरूरी है। बगैर प्राण प्रतिष्ठा के भगवान की प्रतिमा की पूजा संभव नहीं होती है। कलश यात्रा के गंगा जल से मूर्ति को स्नान कराया जाएगा। मंत्रों से पूजा करने पर उनमें शक्ति का संचार होगा।
विज्ञापन

फिर लोगों द्वारा मूर्ति की पूजा सामान्य रूप से की जाएगी। सनातन धर्म में मूर्ति को जीवंत बनाने के लिए पहले उनमें शक्ति की प्रतिष्ठापना होती है। अनुष्ठान के जरिए मूर्ति को शक्तिमान बनाया जाता है।
कलश यात्रा गांव की परिक्रमा करने के बाद मंदिर प्रांगण में ही समापन हुई। महिलाएं नाचते हुए यात्रा में शामिल हुई और मंगल गीतों से परिक्रमा की। मुरारी, राजेश, संजीव, कुलदीप और संदीप ने बताया कि गांव में धार्मिक माहौल से खुशी बनी है और आस्था को मजबूती मिली है। मंदिर में 12 जुलाई को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें