फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हिमांशु भाऊ व उसके सहयोगी बदमाशों को पकड़ने के लिए 20 टीमों ने की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तथा जघन्य किस्म के विभिन्न आपराधिक मामलों में अतिवांछित दोषी हिमांशु उर्फ भाऊ और उसके सहयोगी बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा अनेक संभावित स्थानों पर रेड की गई। अतिवांछित बदमाशों की धरपकड़ के लिए वीरवार की अलसुबह से शुरू हुए ऑपरेशन सर्च के तहत पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा अनेक संभावित स्थानों पर औचक छापेमार कार्रवाई की गई। औचक छापेमारी कार्यवाही में पुलिस की 20 विशेष छापामार टीमों का गठन किया गया। विशेष रेडिंग पार्टियों का नेतृत्व डीएसपी बेरी नरेश कुमार व डीएसपी बहादुरगढ़ पवन कुमार द्वारा किया गया। डीएसपी बेरी नरेश कुमार ने बताया कि ऑपरेशन सर्च के तहत औचक छापेमारी के लिए पुलिस की 20 छापेमार टीमों का गठन किया गया। कार्रवाई के लिए पुलिस पार्टियों के टारगेट निर्धारित किए गए। वीरवार की सुबह छह बजे शुरू हुए सर्च अभियान के दौरान करीब चिह्नित करके 20 टारगेट पर आठ से 12 घंटे रेड करते हुए बदमाशों की धरपकड़ के संबंध में जांच पड़ताल की गई।
विज्ञापन

औचक छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों से 35 मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, आधार कार्ड व अन्य कागजात बरामद हुए हैं। विभिन्न स्थानों से बरामद उपकरणों व कागजात की पुलिस की विशेषज्ञ टीम द्वारा जांच की जाएगी। बदमाशों की तलाश के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई लगातार जारी है। कार्रवाई के दौरान लोगों को संदिग्ध आपराधिक किस्म के व्यक्तियों के संबंध में तुरंत पुलिस को सूचित करने बारे कहा गया। आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित अति वांछित दोषियों की धरपकड़ के लिए भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार की औचक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें