फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 20 पंचायती वार्ड और मात्र 6 सफाई कर्मचारी, स्वच्छता के दावे गंदगी में बदले

विज्ञापन
फोटो नंबर 71: बादली में पंजाब नेशनल बैंक के साथ गली में पड़ा कूड़े का ढेर। संवाद
विज्ञापन
बादली। एक तरफ जहां स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करने का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बादली गांव के प्रमुख चौक-चौराहों पर गंदगी की भरमार है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। निस्तारित नहीं होने से दुर्गंध उठ रही है।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक, देवीलाल द्वार और पेलपा मोड़ सहित कई गलियों से लोगों को मुंह ढक कर निकलना पड़ रहा है। गलियों में गंदे पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। बस स्टैंड और पंजाब नेशनल बैंक के पास पड़ा कूड़ा स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहा है।
सबसे बुरा हाल बाबा मोहनदार मंदिर के पास है जहां से लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। गांवों के बीच पड़ी गंदगी से बीमारी फैलने का अंदेशा भी बना है। इससे बादली के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। बस स्टैंड के पास कूड़े के ढेर से सवारियों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


करीब 20 हजार आबादी की पर मात्र 6 कर्मचारी
बादली निवासी जोगेंद्र और जगदीश का कहना है कि बादली की आबादी करीब 20 हजार है। गांव में पंचायत के लिए कुल 20 वार्ड बनाए गए हैं जबकि सफाई की जिम्मेदारी के लिए मात्र 6 कर्मचारी ही नियुक्त हैं। सफाई कर्मचारियों को बढ़ाने की मांग उठाई जा रही है। अभी तक कर्मचारियों की संख्या में इजाफा नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त आबादी और रिहायशी क्षेत्र में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है।

वर्जन
कई जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते कार्य में बाधा आ रही है। हालांकि सफाई कर्मचारियों को कूड़ा उठाने के निर्देश दिए गए हैं।जल्द ही में सफाई कर्मचारियों की भर्ती भी की जाएगी। गांव को गंदगी मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

आनंद गुलिया, सरपंच बादली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें