झज्जर। दो और तीन दिसंबर को होने वाली एचटेट के लिए जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। एसडीएम बहादुरगढ़ और झज्जर को ओवरआल इंचार्ज बनाया गया है।
परीक्षा के लिए बहादुरगढ़ और झज्जर क्षेत्र में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा शनिवार 2 दिसंबर को लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा होगी। जिसका समय सायं कालीन सत्र में 3 से 5:30 बजे तक तथा रविवार 3 दिसंबर को लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा प्रात: कालीन सत्र में 10 से 12:30 बजे तक एवं लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा सायं कालीन सत्र में 3 से 5:30 बजे तक संचालित करवाई जाएगी। परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। जिनमें सुमित कुमार एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) झज्जर, नरेंद्र, एसडीई, एचएसएएमबी, झज्जर, खिवलेश भारद्वाज, एक्सईएन, ओम सिंह, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ, डिविजन-1, झज्जर और जयप्रकाश खासा डीटीपी, झज्जर को नोडल अधिकारी लगाया गया है। इसी प्रकार एनके गर्ग, महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज झज्जर, कुशपाल बूरा डीएफएससी, वीरेंद्र सिंह डीएसडब्ल्यूओ झज्जर,आदिश मित्तल एसडीई पीडब्ल्यडी, विकास, एसडीई एचएसएएमबी, रितेश यादव एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, दलजीत एसडीई पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर), नितिन एसडीओ जनस्वास्थ्य खंड नंबर तीन बहादुरगढ़, पवन एक्सईएन एचएसवीपी बहादुरगढ़, संदीप ढिल्लो एसडीओ पंचायती राज बहादुरगढ़, नवनीत सैनी एक्सईएन एचएसएएमबी झज्जर, दलबीर सिंह ढिल्लों एक्सईएन झज्जर, सिद्धार्थ ईओ एचएसवीपी बहादुरगढ़, ईशांत सिवा, एक्सईएन जल सेवाएं मंडल बहादुरगढ़ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिलाधीश शक्ति सिंह ने कहा कि सभी सुपरवाइजर अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें ताकि एचटेट परीक्षाएं नकल रहित और पारदर्शी तरीके से हो सके।