फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दूध पिलाते समय बिगड़ी बच्ची की तबीयत, अस्पताल में ले गए परिजन, डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

Sun, 07 Dec 2025 10:10 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी बेरी (झज्जर)

सार

गांव दुजाना निवासी सुरेंद्र की 20 दिन की बच्ची को उसकी मां गोद में दूध पिला रही थी। दूध पिलाते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
दूध पिलाते समय बच्ची की हुई मौत - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव दुजाना में मां का दूध पिलाते समय एक बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन बच्ची को बेरी के नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची 20 दिन की थी।

विज्ञापन


गांव दुजाना निवासी सुरेंद्र की 20 दिन की बच्ची को उसकी मां गोद में दूध पिला रही थी। दूध पिलाते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन बेरी के अस्पताल लेकर पहुंचे और चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी लाल सिंह ने बताया कि गांव दुजाना में मां का दूध पिलाते समय बच्ची की तबीयत बिगड़ने से मौत होने की सूचना मिली थी।

 झज्जर के नागरिक अस्पताल में बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में इत्फाकिया कार्रवाई की गई हैं। बच्ची के परिजनों ने बताया कि नामकरण किया जाना था। हालांकि उसका नैंसी नाम घर पर रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें