फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: साइट से 2 टन लोहे के ऐंगल चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-9 बाईपास नजफगढ़ फ्लाईओवर के नजदीक से दो टन लोहे के एंगल चोरी हो गए। कंपनी ने इस संबंध में सेक्टर-9 चौकी पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता पिंजौर, जिला पंचकुला निवासी गुरचरण ने बताया कि उसकी एनआईटेक पावर सिस्टम के नाम से कंपनी है। वह बिजली की हाईटेंशन लाइन को बनाने व बदलने का काम करता है। सेक्टर-9 बाईपास पर बहादुरगढ़ नजफगढ़ फ्लाईओवर के नजदीक न्यू द्वारका रोड पर पॉवर लाइन शिफ्टिंग का काम चल रहा है। जिस जगह टावर लगना है वहां टावर का लोहे का सामान रखा हुआ था। 9 मार्च को सुबह 11 बजे वह साइट पर गया और सामान चेक किया तो उसमें से लगभग 2 टन माल (लोहे के एंगल) नहीं मिले। कोई अज्ञात शख्स इन एंगल को चोरी कर ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

25 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी
लोवा खुर्द बूस्टर का 25 केवीए को टांसफार्मर चोरी हो गया। इससे विभाग को लगभग 49200 रुपये का नुकसान हुआ। विभाग के एसडीओ ने इस संबंध में एचएल सिटी चौकी पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 6 मार्च की रात को नजदीक शिव मंदिर सोलधा रोड लोवा खुर्द बूस्टर का 25 केवीए ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। जिससे विभाग को काफी नुकसान हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें