फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लोकसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने के लिए मांगी 198 बस

Fri, 17 May 2024 05:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लोकसभा चुनाव 25 मई को होने हैं और उससे पहले पोलिंग पार्टियां तैयार की जाएंगी। पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए एआरओ ने बसों की मांग की है। यह मांग चुनाव कार्यालय को भेजी गई है। चुनाव कार्यालय ने इसे आरटीए झज्जर को भेज दिया है ताकि चुनाव से एक दिन पहले 24 मई को पोलिंग पार्टियों को रवाना करने व अगले दिन वापस लाने के लिए बसों की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

जिले के सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियों को भेजने के लिए प्रशासन की तरफ से बसों की व्यवस्था की जाती है। इस बार 24 मई को सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। जिले में कुल 797 बूथ बनाए गए हैं, जहां पर अलग-अलग पोलिंग रवाना की जाएंगी। इसके लिए कुल 198 बसों का प्रबंध किया जाएगा। इसके लिए आरटीए को डिमांड भेज दी गई है। इसके तहत बहादुरगढ़ विधानसभा के 57, बादली के लिए 48, झज्जर विधानसभा के लिए 42 और बेरी विधानसभा के लिए 51 बसों की मांग की गई है। इसमें रिजर्व बसें भी शामिल हैं। चुनाव तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एआरओ की तरफ से पोलिंग पार्टियों को बूथों पर भेजने के लिए वाहनों की व्यवस्था के लिए मांग आई थी। उसे आरटीए कार्यालय को भेज दी गई है। उनकी तरफ से वाहनों की व्यवस्था करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें