चरखी दादरी। गांव कादमा स्थित एसवीएम स्कूल में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गत दिनों आयोजित नेशनल वॉलीबाल स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त करने वाले स्कूल के दो खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों ने प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। अध्यक्षता निदेशक मुन्नालाल ने की। उन्होंने होनहारों को सराहनीय प्रदर्शन पर बधाई दी।
प्राचार्य सतीश थालोर ने बताया कि वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में नेशनल स्पर्धा आयोजित की गई थी। यह स्पर्धा 21 से 26 अप्रैल तक महाराष्ट्र के शिरडी में हुई। उन्होंने बताया कि सोमवार को इस स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त करने वाले स्कूल के दो खिलाड़ियों को वापिस लौटने पर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने बताया कि स्कूल के खिलाड़ी विनित और साहिल ने हरियाणा की तरफ से खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। स्कूल प्रबंधन समिति की तरफ से इन दोनों को सम्मानित किया गया। कोच अजमेर, पूर्व डीएसओ रामकुमार, मास्टर रामनिवास, स्कूल सचिव महेश कुमार शर्मा सहित स्टाफ सदस्य बलजीत लांबा, जगफूल सिंह, संदीप शर्मा, सुभाचंद दांगी, पंकज शर्मा, कुलदीप शर्मा, सुरेंद्र सांगवान और नरेश उपस्थित थे।