फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों में मजदूरों को जमीन दे रहे डीलर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली। क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों तेजी से विकसित की जा रही हैं। स्थानीय ग्रामीण भले ही अवैध कॉलोनियों में प्लॉट नहीं खरीद रहे, लेकिन मेहनत-मजदूरी करने वाले प्रवासी लोग डीलरों के चंगुल में फंस रहे हैं। बादली, बाढ़सा, गुभाना सहित कुछ अन्य गांवों में अवैध कॉलोनियां काटने का सिलसिला जोरों पर है। करीब 50 एकड़ जमीन पर प्रशासन की रोकथाम के बाद अवैध कॉलोनियां काटी जा रही है। खेती की जमीन पर कुछ डीलरों ने कॉलोनी के नाम के बोर्ड लगा दिए हैं। अवैध कॉलोनियों में ग्रामीण तो प्लॉट लेने से परहेज कर रहे हैं, जबकि बाहरी मजदूर डीलरों के चुंगल में आसानी से फंस जाते हैं। वहीं डीटीपी अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि अवैध कॉलोनियों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। श्रमिकों को अवैध कॉलोनियों के नुकसान को समझते हुए प्लॉट लेने से परहेज करना चाहिए। जल्द ही अवैध कालोनियों की जांच करवाने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें