बाढ़सा चौकी में शामिल किए पांच गांव
बादली। गांव बाढ़सा में एम्स-2 के लिए बनाई गई पुलिस चौकी में पांच गांव शामिल किए गए हैं। ये गांव मुंडाखेड़ा, दरियापुर, लोहट, लगरपुर और देवरखाना है। चौकी का प्रभार किरण मलिक को मिला है।
बादली थाना प्रभारी सोमबीर ने बताया कि पांच गांवों को चौकी में शामिल करने से जहां पुलिस थाने का काम कम होगा वहीं ग्रामीणों को भी अपनी शिकायतों के लिए बादली नहीं आना पड़ेगा। अब पास में पुलिस चौकी होने से ग्रामीणों को फायदा होगा और पुलिस नाका भी बाढ़सा में स्थाई होगा। बादली थाने में 29 गांव आते हैं। जिनमें से पांच गांवों को बाढ़सा चौकी में जोड़ा गया है जबकि पुलिस थाना संबंधी कार्य बादली में ही होंगे।