फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं भी छिप जाएं जैश के आतंकी, ढूंढ-ढूंढकर मारे जाएं...

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों का बदला लेने के लिए देश बार-बार आवाज लगा रहा था। भारतीय वायुसेना ने मंगलवार की सुबह पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला कर इसका बखूबी बदला लिया है। इससे शहरवासियों में जहां खुशी का माहौल है, वहीं पूर्व सैनिकों का कहना है कि यह शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। भारतीय सेना को अब लगातार इस तरह की कार्रवाई करनी होगी। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कहा कि जैश के आतंकी कहीं भी छिप जाएं, ढूंढ-ढूंढकर मारे जाएंगे। तभी दुश्मनों को अपनी औकात का पता चल सकेगा और अब यह सिलसिला नहीं रुकना चाहिए।

पाकिस्तान के नेता युवाओं को बना रहे आतंकी : आजाद सिंह
पूर्व सैनिक आजाद सिंह फौजी ने कहा कि पाकिस्तान में बैठे नेता व वहां की सेना ही कश्मीर व पाकिस्तान के युवाओं को आतंकी बना रही है। वे युवा न केवल अपने परिवार के लिए समस्या बन रहे हैं बल्कि भारत में भी आतंकवाद फैला रहे हैं।
विज्ञापन


आतंकी ठिकानों का नष्ट करना सराहनीय : धर्मबीर
बादली निवासी पूर्व सैनिक धर्मबीर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान लगातार कश्मीर पर जिस तरह से आतंकवादी हमले करवाए जा रहा था। उसमें लगातार भारतीय सेना के जवान शहीद हो रहे थे। मंगलवार की तड़के वायु सेना द्वारा आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया गया है। यह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अब ये सिलसिला रुकना नहीं चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कहीं भी छिप जाए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी। उन्हें ढूंढ-ढूंढकर मारना चाहिए।

वायुसेना ने लिया शहादत का बदला : पूरण सिंह
पूर्व सैनिक पूरण सिंह ने कहा कि हमारी वायुसेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कुछ नेता युवाओं को बरगलाते हैं और अपना उल्लू सीधा करने के लिए उन्हें आतंकी बनने पर मजबूर करते हैं। मंगलवार को हमारी वायुसेना ने आतंकी संगठनों के ठिकानों पर हमला करके पुलवामा के शहीदों की शहादत को नमन किया है।
विज्ञापन


शहीदों के आत्मा को मिलेगी शांति : जयभगवान
पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के जवानों की गाड़ी पर बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ था। इसमें 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। इसका बदला लेने के लिए लोग लगातार धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को जिस तरीके से वायुसेना ने पाकिस्तान में बने आतंकी संगठनों के ठिकानों को खत्म किया है, वह सराहनीय है। इससे शहीदों की आत्मा को शांति मिलेगी और उनके लिए यह सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें