दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में में भाग लेगा अध्यापक संघ : रमेश
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की बैठक मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रमेश जाखड़ ने की। इस दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने फैसला लिया कि 8 और 9 जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के प्रचार-प्रसार में अध्यापक संघ सर्व कर्मचारी संघ के साथ मिलकर भाग लेगा। इसके अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सर्दी की छुट्टियों के दौरान स्कूलों में अतिरिक्त कक्षा लगाने के लिए विरोध जताने का निर्णय भी लिया गया।
इसके बाद अध्यापक संघ जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार से मिलकर इस फैसले को वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर जिला प्रधान रमेश जाखड़ के अतिरिक्त जयवीर सिंह जिला कोषाध्यक्ष, रविंद्र शर्मा खंड सचिव चरखी दादरी, राजेंद्र खण्ड प्रधान चरखी दादरी, संजय शास्त्री कार्यालय सचिव, सुंदरपाल, विजय लांबा, जिला प्रधान हेमसा, कृष्ण शास्त्री आदि उपस्थित थे।