फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर पैट्रोल पंपों की सर्विस लेन से प्रभावित होगी हरियाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकेश शर्मा
विज्ञापन

झज्जर। नेशनल हाईवे 71ए पर लगाए जाने वाले पेट्रोल पंपों व वेयर हाउस के गोदामों के लिए बनाई जाने वाली सर्विस लेन के कारण करीब तीन किलोमीटर तक के हरे भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई जाएगी। क्योंकि नेशनल हाईवे पर बनने वाले पेट्रोल पंपों के लिए बनाई जाने वाली सर्विस लेन के लिए करीब 700 मीटर जमीन का प्रयोग किया जाएगा और इस भूमि में खड़े हरे भरे पेड़ काट दिए जाएंगे। हाईवे पर तीन पेट्रोल पंप लगाए जाने हैं, जबकि एक स्थान पर वेयर हाउस के गोदामों का निर्माण किया जाना है। करीब आठ वर्ष पूर्व नेशनल हाईवे 71ए बनकर तैयार हुआ था। उस समय इसके दोनों तरफ वन विभाग की तरफ से ग्रीन बेल्ट तैयार की गई थी। अब लाखों रुपये खर्च करने के बाद हरे भरे पेड़ों की कटाई की जाएगी। जबकि वन विभाग की तरफ से ग्रीन बेल्ट को प्रभावित न हो इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी को पत्र लिखा है और इसके लिए मार्ग दर्शन मांगा है। क्योंकि वन विभाग के पास कार्रवाई करने की पावर नहीं है।
अनुबंध के आधार पर लगाए गए थे पौधे
वर्ष 2010 से पूर्व सड़क के साथ लगती सुरक्षित वन क्षेत्र की भूमि को नेशनल हाईवे 71ए को फोरलेन करते समय अधिग्रहण कर लिया था। जबकि इससे आगे किसानों की भूमि भी अधिगृहित की गई थी। उस दौरान वन विभाग ने अनुबंध के अधार पर नेशनल हाईवे की भूमि पर पौध रोपण कर ग्रीन बेल्ट तैयार की थी। उस समय अनुबंध हुआ था कि अगर कोई ऐसी योजना आती है कि उसके लिए रास्ता उपलब्ध कराना पड़ेगा पेड़ों की कटाई करनी पड़ेगी। लेकिन अब तो गोदामों के लिए और पेट्रोल पंपों के रास्ते के लिए सर्विस रोड बनाने की एनओसी नेशनल हाईवे अथॅरिटी की तरफ से जारी कर दी गई है। ऐसी स्थिति में हरियाली अधिक प्रभावित होती है। इसलिए वन विभाग ने उन्हें एनओसी जारी करने से पूर्व हरियाली को बचाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी से मार्ग दर्शन मांगा है।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर तीन लगाए जाएंगे पेट्रोल पंप
नेशनल हाईवे 71ए पर सिलाना, डीघल और दादनपुर के पास पेट्रोल पंप लगाए जाने हैं और गिजाड़ौद के पास वेयर हाउस के गोदाम बनाए जाने हैं। इनके लिए सर्विस रोड भी उपलब्ध कराया जाना जाना है। ऐसी स्थिति में वन विभाग के सामने करीब एक हजार पेड़-पौधों को बचाने समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन



नेशनल हाईवे 71ए पर बहुत अच्छी ग्रीन बेल्ट तैयार की हुई है। पेट्रोल पंपों और वेयर हाउस के गोदामों के लिए सर्विस लेन के कारण काफीे पेड़ पौधे प्रभावित होंगे इन्हें बचाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी को पत्र लिखे गए हैं।
- सुंदर सांभरियां, जिला वन मंडल अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें