फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल संचालक सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल संचालक सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

झज्जर। शहर के ग्लोबल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को छापा मार कार्रवाई के बाद देर रात अस्पताल संचालक सहित चार लोगों के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने सोमवार को छापामार कर पीएनडीटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया है और जबकि जांच के लिए सीसीटीवी की डीवीआर और रिकॉर्ड भी कब्जे में लिया हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने सोनीपत से छापा मारने के लिए टीम को बुलाया था। जबकि झज्जर की टीम भी इस मामले में संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। उप सिविल सर्जन डॉ. राकेश का कहना है कि विभाग की सूचना थी कि ग्लोबल अस्पताल में दो शिफ्टों में अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। पहली शिफ्ट में डॉ. रतन और दूसरी शिफ्ट में डॉ. रेनू अल्ट्रासाउंड करती हैं जो अनक्वालीफाइड हैं। वो काफी समय से अल्ट्रासाउंड कर रही हैं। इस सूचना पर विभाग ने लोकल टीम की बजाए सोनीपत से टीम को बुलाया और फर्जी मरीज भेजकर टीम ने छापा मारा तो अन क्वालीफाईड डॉ. अल्ट्रासाउंड कर रही थी। जिस पर टीम ने अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल संचालक डॉ. सुरेंद्र सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें डॉ. रतन, डॉ. रेनू और आरती शामिल हैं। पीएनडीटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अस्पताल संचालक सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, शहर पुलिस चौकी प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें